📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

GPS से पति का पीछा, होटल में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ा... फिर सड़क से कोर्ट तक हाईवोल्टेज ड्रामा

  • 15h ago
  • 196 views


उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पति-पत्नी के विवाद का एक मामला चर्चा का विषय बन गया। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति पर शक होने के बाद उसकी कार में GPS ट्रैकर लगवा दिया। ट्रैकिंग के जरिए वह अपने परिजनों के साथ एक होटल पहुंची, जहां उसने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। इसके बाद होटल परिसर से लेकर सड़क और बाद में कोर्ट परिसर तक जमकर हंगामा हुआ।

बताया जा रहा है कि घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के बांके बिहारी होटल की है। महिला ने अपने पति की कथित बेवफाई का पता लगाने के लिए GPS का इस्तेमाल किया। होटल पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट और विवाद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की। बाद में जब पति को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिली, तो कोर्ट परिसर में भी दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले में मिली तहरीर के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now