Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बढ़े बिजली लोड से उपभोक्ता परेशान, लोड कम कराने के लिए बिजलीघर पर लगी लंबी कतारें

उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग द्वारा लाखों उपभोक्ताओं का विद्युत भार (लोड) बढ़ाए जाने के बाद अब इसका असर मथुरा में भी देखने को मिल रहा है। कैंट स्थित बिजलीघर पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता बढ़ा हुआ लोड कम कराने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए।

उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले महीने के बिजली बिल में अचानक बढ़ा हुआ विद्युत लोड जोड़ दिया गया, जिससे बिल की राशि में भी काफी बढ़ोतरी हो गई है। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है और हजारों उपभोक्ता अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलने को मजबूर हैं।

बढ़ते विरोध के बीच लोग अपने बिजली कनेक्शन का लोड कम कराने के लिए लगातार बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच रहे हैं। वहीं विभागीय अधिकारी उपभोक्ताओं से आवेदन पत्र लेकर मामलों की जांच और उचित समाधान का आश्वासन दे रहे हैं।

फिलहाल बिजलीघर पर रोजाना बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंच रहे हैं, जिससे वहां लंबी कतारें और भीड़ का माहौल बना हुआ है।

 
Previous News

EXCLUSIVE & LIVE : CO सिटी आशना चौधरी से बेबाक बातचीत | अपराधियों को सख्त चेतावनी | पूरा इंटरव्यू

Next News

8 दिन में खराब हुआ AC, सर्विस के नाम पर मांगे ₹3500 डिजिटल वर्ल्ड पर ग्राहक का गंभीर आरोप