📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

प्रयागराज में भू-माफियाओं का बड़ा खेल! 83 बीघा सरकारी 'पहाड़' बेच डाला, 19 पर FIR

  • 15h ago
  • 58 views


प्रयागराज में भू-माफियाओं के एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। आरोप है कि 83 बीघा 19 बिस्वा सरकारी 'पहाड़' की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपने नाम दर्ज कराकर उसकी खरीद-फरोख्त कर दी गई। मामले का खुलासा होने के बाद 19 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

मामला बारा तहसील के गोल्हैया गांव का है, जहां राजस्व अभिलेखों में यह जमीन सार्वजनिक खाते में 'पहाड़' के रूप में दर्ज थी। जांच में सामने आया कि फर्जीवाड़ा कर जमीन को निजी नामों पर दर्ज कराया गया और बाद में उसकी बिक्री कर दी गई। प्रशासन ने जांच के बाद सभी फर्जी प्रविष्टियां निरस्त कर जमीन को दोबारा सरकारी खाते में दर्ज करा दिया है।

लेखपाल की तहरीर पर एके ड्रीम सिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक समेत कुल 19 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now