📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

आलू व्यापारी का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, SSP के आदेश के बावजूद मामूली धाराओं में केस का आरोप

  • 14h ago
  • 136 views


मथुरा में एक आलू व्यापारी के साथ कथित अपहरण, मारपीट और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि एसएसपी के सख्त निर्देशों के बावजूद बलदेव पुलिस ने गंभीर धाराएं लगाने के बजाय मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले को हल्का कर दिया।

पीड़ित सूरज जूरेल, निवासी खंदौली (आगरा) ने बताया कि बिहारी कोल्ड स्टोरेज में घुसकर नामजद आरोपियों ने उसे काली स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर अगवा कर लिया। आरोप है कि इसके बाद उसे बंधक बनाकर लोहे की रॉड और चमड़े की बेल्टों से बेरहमी से पीटा गया।

पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी 85 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी और मोबाइल फोन भी लूट ले गए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद पुलिस ने मामले में अपहरण, लूट और जानलेवा हमले जैसी धाराएं नहीं जोड़ीं।

न्याय न मिलने से आहत पीड़ित एक बार फिर एसएसपी कार्यालय पहुंचा और मामले की विवेचना महावन सर्किल से हटाकर किसी अन्य अधिकारी को सौंपने की मांग की। साथ ही मुकदमे में अपहरण, लूट और जानलेवा हमले की धाराएं बढ़ाने की भी मांग की है।

पीड़ित का आरोप है कि नामजद आरोपी लगातार उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिसके चलते परिवार दहशत में है। फिलहाल पीड़ित ने मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now