बंगाल में BJP सरकार बनने पर सौंख में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

  • 63 days ago
  • 235 views


मथुरा के गोवर्धन तहसील क्षेत्र के सौंख कस्बे में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने की खुशी जोरदार तरीके से मनाई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जमकर आतिशबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया।

इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा समर्थकों ने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए इसे ऐतिहासिक जीत बताया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकत्री डॉ. पूनम सिंह एडवोकेट ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर देश की जनता लगातार भरोसा जता रही है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में भाजपा को मिल रहा समर्थन पार्टी की मजबूत विचारधारा और विकास कार्यों का परिणाम है। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाए और खुशी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और कहा कि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। पूरे आयोजन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now