बहु की चिता जलाकर भाग रहे ससुराली विरोध पर मायके वालों को श्मशान पर पीटा

  • 62 days ago
  • 350 views


मथुरा के श्मशान घाट पर चले लात-घूंसे मायका पक्ष के आने से पहले ही जला दी ससुरालियों ने चिता मायके वालों का आरोप है कि उनकी गैर-मौजूदगी में सबूत मिटाने के लिए जल्दबाजी में चिता जला दी गई। जब उन्होंने विरोध किया, तो दामाद और उसके रिश्तेदारों ने श्मशान घाट पर ही जमकर तांडव कर मारपीट की

मथुरा का मसानी मोक्ष धाम सोमवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। अलीगढ़ की रहने वाली प्रिया की मौत के बाद जब ससुराल वाले उसके शव को लेकर यहाँ पहुँचे, तो उन्होंने मायके पक्ष के आने का इंतज़ार तक नहीं किया और आनन-फानन में चिता को आग लगा दी।प्रिया की माँ इंद्रवती ने बताया कि 4 साल पहले मथुरा के बिरला मंदिर क्षेत्र के रहने सोनू के साथ प्रिया की शादी की गई तभी से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

हाल ही में डिलीवरी के बाद प्रिया की तबीयत बिगड़ी और दिल्ली के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मायके वालों का कहना है कि ससुरालियों ने इलाज में लापरवाही बरती और साज़िश के तहत उनके पहुँचने से पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया।श्मशान पहुँचते ही जब मायके पक्ष ने इस जल्दबाजी का विरोध किया, तो आरोपी सोनू और उसके रिश्तेदारों ने प्रिया की बहन उनकी मां और महिलाओं के साथ भी मारपीट की सूचना मिलते ही थाना गोविंद नगर इंस्पेक्टर रवि त्यागी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और जलती चिता के बीच आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now