अमेरिका से आया अलर्ट, एटा में आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल से मिला बच्चों के यौन शोषण से जुड़ा आपत्तिजनक डिजिटल कंटेंट

  • 3 days ago
  • 141 views


उत्तर प्रदेश के एटा में बच्चों के यौन शोषण से जुड़े ऑनलाइन अपराध के मामले में साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अमेरिकी एजेंसी से मिले अलर्ट के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के मोबाइल फोन से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री बरामद हुई है।


एटा जिले के जलेसर क्षेत्र में साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बच्चों के यौन शोषण से जुड़े ऑनलाइन कंटेंट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अमेरिकी संस्था नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रेन (NCMEC) से मिले साइबर अलर्ट के बाद की गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से बरामद दो मोबाइल फोन की प्रारंभिक डिजिटल जांच में 1,000 से अधिक बच्चों के यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं। आरोप है कि उसने एक चार वर्षीय बच्ची से जुड़े छेड़छाड़ के एडिटेड वीडियो को अपने गूगल ड्राइव में सुरक्षित रखा था।

अमेरिकी एजेंसी द्वारा भेजी गई सूचना भारत के गृह मंत्रालय के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच कर यह पता लगा रही है कि कहीं आरोपी किसी बड़े ऑनलाइन नेटवर्क से जुड़ा तो नहीं था।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now