स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
वृंदावन के गांधी पार्क में पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, रुके विकास कार्य पूरे कराने का किया दावा
वृंदावन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे पर्यावरण सप्ताह के तहत मंगलवार को वृंदावन के गांधी पार्क में सपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश सचिव अशोक कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लेने की अपील की।
वहीं महानगर प्रमुख महासचिव प्रहलाद यादव ने कहा कि वृंदावन के जो विकास कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं, उन्हें 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। वृक्षारोपण अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर