स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 13h ago
आगरा मेट्रो परियोजना को जल्द ही बड़ी सौगात मिल सकती है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 10 जुलाई को कानपुर मेट्रो परियोजना के कार्यक्रम के साथ आगरा मेट्रो के चार नए स्टेशनों का भी लोकार्पण कर सकते हैं। इसे लेकर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
बताया जा रहा है कि जिन चार स्टेशनों के लोकार्पण की तैयारी चल रही है, वे बिजलीघर चौराहा से आरबीएस कॉलेज के बीच स्थित भूमिगत स्टेशन हैं। इन स्टेशनों के शुरू होने से शहर के हजारों यात्रियों को बेहतर और तेज परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
वहीं परियोजना से जुड़े अन्य स्टेशनों पर भी तेजी से काम चल रहा है। मेट्रो के भूमिगत हिस्से में ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं और विभिन्न तकनीकी प्रणालियों का परीक्षण किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार शेष तीन स्टेशनों का लोकार्पण सितंबर माह में किए जाने की संभावना है। इससे आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर का बड़ा हिस्सा यात्रियों के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
आगरा मेट्रो का विस्तार शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने के साथ-साथ पर्यटन को भी नई गति देगा। ताजमहल नगरी में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर