स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 13h ago
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में परचून दुकानदार गौरव राठौर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। श्यामलाल मार्ग पर हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस मामले में पुलिस का क्या कहना है, सुनिए।
ताजगंज थाना क्षेत्र के श्यामलाल मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने परचून दुकानदार गौरव राठौर को गोली मार दी। गोली उनकी जांघ में लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के दौरान घायल गौरव ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।
वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी तथ्यों को जुटाया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी विवाद सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। वहीं घायल का उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ताजगंज पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर