स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 13h ago
शुक्रवार को आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के नगला डीम इलाके में स्थित Balaji Overseas से जुड़े एक गोदाम में अचानक लगी भीषण आग ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में रखा थर्माकोल, कार्टन और अन्य ज्वलनशील सामान आग की चपेट में आ गया, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठता काले धुएं का विशाल गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने घंटों तक कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों ने गोदाम में सुरक्षा मानकों और अग्निशमन व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि परिसर में पर्याप्त अग्निशमन उपकरण मौजूद नहीं थे, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई।
इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। फिलहाल फायर विभाग और प्रशासन आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर