9 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर डॉ. सच्चिदानंद महाराज का जनसंपर्क तेज, जुलहेंदी गांव में ग्रामीणों से मांगा सहयोग

  • 2 days ago
  • 123 views


गोवर्धन क्षेत्र के जुलहेंदी गांव में चित्रगुप्त पीठाधीश्वर डॉ. सच्चिदानंद महाराज ने श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क बैठक की। बैठक में उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े अपने अभियान के तहत आगामी 9 अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की और अधिक से अधिक सहभागिता एवं सहयोग की अपील की।

डॉ. सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि वे ब्रज क्षेत्र के गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं, ताकि श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत संत-महात्माओं, धर्माचार्यों और स्थानीय ग्रामीणों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हाल ही में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक ठाकुर देवकीनंदन महाराज से मुलाकात कर प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए समर्थन का आग्रह किया गया है। बैठक के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने भी अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now