स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
ब्रज मंडल में सभी उत्सव और त्योहार उल्लास एवं उमंग के साथ मनाए जाते हैं धर्मनगरी मथुरा में जहां श्री कृष्ण जन्मोत्सव का विशेष महत्व माना जाता है तो वही भगवान विष्णु के रौद्र अवतार भगवान नरसिंह की लीला का मंचन भी यहां अलौकिक एवं अद्भुत तरीके से संपन्न होता है।
प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी मथुरा शहर के चौबिया पाड़ा क्षेत्र में प्रभु नरसिंह के अवतरण की लीला मनोहरी एवं प्राचीन तरीके से आयोजित होगी।
मथुरा शहर के चौबच्चा मोहल्ला स्थित प्राचीन श्री नरसिंह भगवान मंदिर पर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी 30 अप्रैल गुरुवार को जहां प्रभु नरसिंह के पंचामृत अभिषेक के दर्शन होंगे तो वहीं संध्याकालीन बेला में मुल्तान से लाये गए प्रभु नरसिंह सहित भगवान वाराह, देवी ताड़का आदि के मुखौटा दर्शन आयोजित होंगे वहीं रात्रि कालीन बेला में भगवान वाराह के अवतरणलीला का अद्भुत मंचन संपन्न होगा।
चौबियापाड़ा क्षेत्र के चौबच्चा मोहल्ला स्थित श्री गोपाल मंदिर के समक्ष रात्रि में वाराह लीला आयोजन के बाद 1 मई शुक्रवार को प्रातः भगवान नरसिंह के अवतरणलीला का मंचन संपन्न होगा जिसे लेकर मंदिर सेवायत एवं मोहल्ला वासियों के द्वारा सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर