स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं, वहीं संभावित दावेदार भी अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे हुए हैं।
इसी क्रम में राधापुरम स्टेट निवासी उमेश पंडित ने कांग्रेस पार्टी से छाता विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। शनिवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वह पूर्व में भी कांग्रेस के टिकट पर छाता विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। यदि इस बार पार्टी उन्हें दोबारा उम्मीदवार बनाती है, तो वह पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज करने का प्रयास करेंगे।
उमेश पंडित ने कहा कि छाता क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दे उनकी प्राथमिकता हैं। उन्होंने विशेष रूप से छाता शुगर मिल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पहले भी उन्होंने इसके संचालन का वादा किया था। हालांकि उस समय उन्हें चुनाव में सफलता नहीं मिली, लेकिन इस बार वह पूरी तैयारी और जोश के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।
फिलहाल कांग्रेस पार्टी की ओर से छाता विधानसभा सीट के लिए किसी उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में उमेश पंडित का दावा उनकी व्यक्तिगत राजनीतिक इच्छा और संभावित दावेदारी के रूप में देखा जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर