राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन पर मथुरा पहुंचे जयंत चौधरी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि...
- 12h ago
वृंदावन में चर्चित हत्याकांड के मामले में थाना वृंदावन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने अक्रूर गांव जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अर्जुन (32 वर्ष) पुत्र परमलाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से टीकमगढ़, मध्य प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में वृंदावन के चामुंडा कट क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने उसे 20 अगस्त की रात करीब 10:40 बजे दबोचा।
यह मामला 19 अगस्त को दर्ज हुआ था, जब वादी ने अपने भाई राधवदास उर्फ राजकुमार की हत्या का आरोप सूरजभान उर्फ टिल्लू, शिवराम, अर्जुन और दो अज्ञात व्यक्तियों पर लगाया था। शिकायत के आधार पर थाना वृंदावन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश भी जारी है तथा पूरे प्रकरण की गहन विवेचना की जा रही है।
वृंदावन में चर्चित हत्याकांड के मामले में थाना वृंदावन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने अक्रूर गांव जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अर्जुन (32 वर्ष) पुत्र परमलाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से टीकमगढ़, मध्य प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में वृंदावन के चामुंडा कट क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने उसे 20 अगस्त की रात करीब 10:40 बजे दबोचा। यह मामला 19 अगस्त को दर्ज हुआ था, जब वादी ने अपने भाई राधवदास उर्फ राजकुमार की हत्या का आरोप सूरजभान उर्फ टिल्लू, शिवराम, अर्जुन और दो अज्ञात व्यक्तियों पर लगाया था। शिकायत के आधार पर थाना वृंदावन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश भी जारी है तथा पूरे प्रकरण की गहन विवेचना की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!