विंगस्टन होटल की दीवार पलटने से मजदूर की मौत, ठेकेदार की तलाश में जुटी पुलिस

  • 7h Ago 113 Views


मथुरा। विंगस्टन होटल में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक दीवार दूसरी तरफ पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं।

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि घटना के समय मौके पर तीन मजदूर मौजूद थे। इनमें से एक मजदूर को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य मजदूर घटना के बाद मौके से निकलकर अपने गंतव्य की ओर चले गए। पुलिस दोनों मजदूरों को बुलाकर उनके बयान दर्ज करेगी और घटना का पूरा क्रम जानने का प्रयास करेगी।

मृतक मजदूर के परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों से तहरीर प्राप्त करने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि ठेकेदार की तलाश की जा रही है। वहीं, हादसे से जुड़े निर्माण कार्य और अन्य परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। मौके पर एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें मौजूद हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now