संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम से गायब 16 वर्षीय किशोर बरसाना से बरामद, 3 महीने...
- 3h ago
मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र के नगला ब्राह्मण गांव में बच्चों के विवाद को लेकर महिला से मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। पीड़िता मुन्नी देवी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार, 30 सितंबर की शाम गांव की चामड़ पर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात को लेकर कुछ लोग पीड़िता के घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता का आरोप है कि उनके साथ बदसलूकी की गई और जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से मारपीट की गई। इस दौरान जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। बीच-बचाव करने पहुंची मुस्तरी के साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने की बात कही गई है।
पीड़िता का कहना है कि मारपीट में उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना के संबंध में थाना जैंत में लिखित शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए परिजन शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।
हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र के नगला ब्राह्मण गांव में बच्चों के विवाद को लेकर महिला से मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। पीड़िता मुन्नी देवी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, 30 सितंबर की शाम गांव की चामड़ पर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात को लेकर कुछ लोग पीड़िता के घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि उनके साथ बदसलूकी की गई और जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से मारपीट की गई। इस दौरान जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। बीच-बचाव करने पहुंची मुस्तरी के साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने की बात कही गई है। पीड़िता का कहना है कि मारपीट में उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना के संबंध में थाना जैंत में लिखित शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए परिजन शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!