समाधान दिवस में पहुंचीं 52 शिकायतें, 3 का मौके पर निस्तारण; अनुपस्थित अधिकारियों पर भड़के एडीएम

  • संवाददाता: कोमल प्रसाद
  • 12h Ago 72 Views


महावन। तहसील महावन में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। एडीएम नमामि गंगे नंद किशोर मौर्य की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 52 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने इनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।

समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इनमें चकरोड बंदी, अवैध कब्जे, भूमि की नाप-तौल समेत राजस्व से जुड़े कई मामले शामिल रहे। इसके अलावा ब्लॉक, पुलिस और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें भी फरियादियों ने अधिकारियों के सामने रखीं।

समाधान दिवस के दौरान कई विभागों के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर एडीएम नमामि गंगे नंद किशोर मौर्य ने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।

समाधान दिवस में तहसीलदार सचिन पवार, नायब तहसीलदार प्रद्युम्न त्रिपाठी, नायब तहसीलदार मीनू राजपूत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now