बड़ी खबर - भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर 5 ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 12h Ago 97 Views


मथुरा। भूतेश्वर रेलवे स्टेशन से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे की ओर से स्टेशन पर किए जा रहे अवसंरचना विकास कार्य के चलते भूतेश्वर स्टेशन पर पांच ट्रेनों के ठहराव को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है। रेलवे के अनुसार स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 को हटाकर नई अप मुख्य लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से यह व्यवस्था लागू की गई है।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक 2 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर पांच दैनिक ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा। इस दौरान इन ट्रेनों से भूतेश्वर स्टेशन पर उतरने या यहां से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।

जिन ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है, उनमें ट्रेन संख्या 64958 पलवल–आगरा कैंट, 64074 नई दिल्ली–धौलपुर, 64016 शकूर बस्ती–मथुरा जंक्शन, 64904 गाजियाबाद–मथुरा जंक्शन और 64910 शकूर बस्ती–मथुरा जंक्शन शामिल हैं। ये सभी ट्रेनें दैनिक संचालित होती हैं।

रेलवे का कहना है कि यह बदलाव रेलवे अवसंरचना के विकास और भविष्य में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों के कारण किया गया है। निर्माण कार्य की अवधि पूरी होने के बाद ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है।

यात्रियों से अपील है कि 2 से 15 अक्टूबर के बीच यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के ठहराव और संचालन की स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पर पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now