बीएसए कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर हंगामा, छात्रों ने रोड जाम कर किया प्रदर्शन

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 12h Ago 148 Views


रा के बीएसए महाविद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। कॉलेज की एक छात्रा ने विद्यालय के ही एक नामजद छात्र पर अश्लील हरकतें और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि विरोध करने पर उसे धमकी भी दी गई। मामले में कॉलेज प्रशासन से शिकायत करने के प्रयास के बाद भी काफी देर तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके बाद छात्रों का आक्रोश बढ़ गया।

मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने मांग की कि छात्रा की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई की जाए।

काफी देर तक धरना चलने के बावजूद जब कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी छात्रों से बातचीत करने मौके पर नहीं पहुंचा, तो छात्र-छात्राओं का गुस्सा और बढ़ गया।

इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने बीएसए महाविद्यालय के मुख्य गेट के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया और जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों के सड़क पर बैठने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया।

जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद छात्रों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद जाम खुल सका और यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।

पीड़ित छात्रा ने भी पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष रखा। छात्रा का आरोप है कि उसके साथ कथित तौर पर अभद्रता की गई और विरोध करने पर उसे धमकी दी गई। इसके बाद उसने मदद के लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं से संपर्क किया।

फिलहाल छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। मामले में आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now