गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने घर से दबोचा

  • 7h Ago 115 Views


मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को उसके नावली स्थित घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, 02 अक्टूबर 2026 को शाम 4:30 बजे कार्रवाई करते हुए पवन कुमार पुत्र जगदीश, निवासी नावली थाना नौहझील, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी थाना कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0 675/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले में वांछित था।

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली मथुरा में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 197/2026, 245/2026, 390/2026 और 392/2026 शामिल हैं, जिनमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा, उपनिरीक्षक मोमराज सिंह, उपनिरीक्षक आमोद कुमार, उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह और रिजर्व कांस्टेबल केवेन्द्र कुमार शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now