गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मांट पुलिस ने गंगनहर पुल से दबोचा

  • 10h Ago 70 Views


मथुरा। थाना मांट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर गंगनहर पुल जाबरा के पास से की गई।

पुलिस ने बताया कि 02 अक्टूबर 2026 को शाम 5:05 बजे कार्रवाई करते हुए नेत्रपाल पुत्र मुरारीलाल, निवासी जाबरा थाना मांट, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना मांट में मु0अ0सं0 232/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अलावा मु0अ0सं0 87/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 114/2026 धारा 309(4)/317(2)/351(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार, उपनिरीक्षक विजन सिंह, कांस्टेबल 09 जयवर्धन और हेड कांस्टेबल 1645 मुकेश कुमार शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now