शादी से इनकार पर सनकी युवक ने नाबालिगा के दोनों स्तन काटे

  • 53 days ago
  • 436 views


हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एकतरफा प्यार में दरिंदगी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। 17 वर्षीय नाबालिगा ने गांव के ही अतुल नामक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, आरोपी लंबे समय से शादी का दबाव बना रहा था और छेड़खानी करता था। 11 मई की रात तेल पूजन कार्यक्रम से लौटते समय आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया, मुंह दबाकर सुनसान जगह पर ले गया और पेड़ से बांध दिया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी जबरन शादी करने की बात कह रहा था। विरोध करने और रिश्ते में भाई लगने की बात कहने पर वह गुस्से में आ गया। आरोपी ने पहले पीड़िता की बेरहमी से पिटाई की और फिर धारदार हथियार से उसके दोनों स्तनों पर गंभीर प्रहार किए । गंभीर हालत में पीड़िता किसी तरह घर पहुंची, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए।

परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और केवल मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता दिल्ली में अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर बैग बनाने का काम करती है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now