बरसाना पुलिस का मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं को सुरक्षा और छात्राओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 1h Ago 67 Views


महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर मथुरा पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना बरसाना की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की जानकारी देकर छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया गया।


उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत 29 अक्टूबर को थाना बरसाना की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। पुलिस टीम ने बताया कि बस, रास्ते या किसी सार्वजनिक स्थान पर छेड़खानी की घटना होने पर डरने के बजाय तुरंत आवाज उठाएं और हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत करें। जरूरत पड़ने पर संबंधित थाने पहुंचकर एफआईआर भी दर्ज कराएं।


अभियान के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानी से इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस टीम ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 102 और 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, अग्निशमन सेवा 101 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी जानकारी दी।

वहीं, मिशन शक्ति टीम ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में बताते हुए छात्राओं को यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई, एनडीए और सीडीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलने वाली निःशुल्क कोचिंग और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन की जानकारी दी। बरसाना पुलिस का यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ बालिकाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now