पंच सम्मेलन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, ग्राम पंचायतों की भूमिका पर जोर

  • 2 days ago
  • 110 views


मथुरा: जनपद मथुरा में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के तहत डैंपियर नगर ऑडिटोरियम में भव्य पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाना, जनभागीदारी बढ़ाना और ग्रामीण विकास योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।

सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि गांव का हर व्यक्ति किसान, मजदूर या लाभार्थी के रूप में सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ा है और इन योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में ग्राम प्रधानोंपंचायत प्रतिनिधियों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पंचायतों से ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने और पात्र परिवारों तक लाभ सुनिश्चित कराने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, बलदेव विधायक पूर्ण प्रकाश, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में गांवों की भागीदारी सबसे अहम है। जनभागीदारी, युवा जागरूकता और मजबूत ग्राम पंचायतें ही ग्रामीण भारत को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का आधार बनेंगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now