मथुरा–वृंदावन रेल लाइन पर नया प्लान: 4 लेन रोड की संभावना, क्या बदलेगा सफर?

  • 1 day ago
  • 240 views

मथुरा से वृंदावन के बीच की पुरानी रेल लाइन एक बार फिर चर्चा में है। कभी राधा रानी एक्सप्रेस और बाद में रेल बस के रूप में उपयोग में लाई गई यह लाइन अब बंद पड़ी है। इसी बीच केंद्र और प्रदेश सरकार के स्तर पर इस मार्ग को लेकर नई योजना पर मंथन चल रहा है, जिसमें 4 लेन सड़क बनाने का प्रस्ताव सामने आया है, ताकि मथुरा-वृंदावन के बीच लगने वाले जाम से राहत मिल सके।

पहले इस रूट को मीटर गेज में बदलने और मेट्रो व रोड के संयुक्त प्रोजेक्ट का प्रस्ताव भी आया था, लेकिन स्थानीय विरोध के चलते वह योजना ठंडे बस्ते में चली गई। अब नई योजना पर चर्चा तेज है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

रेलवे यात्री परामर्श समिति के सदस्य उमेश चतुर्वेदी के अनुसार, जैसे ही केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी, तभी इस मार्ग के भविष्य को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। फिलहाल, लोग इस परियोजना के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now