गांव में सनसनी: बुजुर्ग की घर के अंदर खून से सनी लाश मिली, हत्या की आशंका
- 43m ago
मथुरा के सौंखमगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव भुंडान में 25 वर्षीय विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि गांव निवासी जीतू की पत्नी ममता ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई कराई, जिसके लिए तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता को भी बुलाया गया।
घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद कर उसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, ममता की शादी वर्ष 2021 में हुई थी।
फिलहाल मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत फंदे से लटकने के कारण हुई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
{"id":"6f764c0d-e290-4e74-9882-960fb0b7f3bd","external_id":null}