गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ बनाने की मांग तेज, डीएम के जरिए पीएम को भेजा ज्ञापन

  • 23h ago
  • 132 views

गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों की आवाज अब तेज होती नजर आ रही है। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर यह मांग उठाई।

संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और परंपरा में गौ माता का विशेष महत्व रहा है, इसलिए उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने गौ संरक्षण के लिए सख्त और प्रभावी कानून बनाए जाने की भी मांग की।

ज्ञापन में देशभर में गौशालाओं के विकास और संरक्षण के लिए विशेष योजनाएं लागू करने, प्राकृतिक खेती और जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात भी कही गई। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों में भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम चलाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now