कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे दिन भी जारी रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा

  • 1 day ago
  • 161 views

जनपद मथुरा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया मथुरा में होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा दूसरे दिन भी सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हुई जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां प्रवेश से पहले उनकी गहन जांच की गई प्रशासन द्वारा हर परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था,

ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल जैसी गतिविधियों को रोका जा सके। केंद्रों के बाहर और अंदर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नजर आई वहीं मथुरा के आला अधिकारी भी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं अभ्यर्थियों को केवल एडमिट कार्ड और पेन के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है

इसके अलावा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फोन या अन्य सामग्री को ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया हैं

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं तो वही परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now