संभव दिवस में सहायक आयुक्त कल्पना सिंह चौहान ने सुनी फरियादियों कि शिकायते
- 41m ago
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक गाड़ी मालिक ने सिस्टम और ठेकेदार की बेरुखी से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। मामला थाना गोवर्धन के गांव पलसों का है।यहाँ के निवासी नंदराम शर्मा ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
परिजनों का आरोप है कि नंदराम के करीब आधा दर्जन ट्रक, एक जेसीबी और एक थार गाड़ी ठेकेदार शिव सिंह के यहाँ चल रही थी।
समझौता यह था कि गाड़ियों की बैंक किस्त ठेकेदार की कंपनी भरेगी। लेकिन कई महीनों से ठेकेदार ने न तो किस्त चुकाई और न ही नंदराम को अपनी गाड़ियां कहीं और चलाने दीं एक तरफ बैंक कर्मचारियों का लगातार बढ़ता दबाव और दूसरी तरफ ठेकेदार की वादाखिलाफी से परेशान नंदराम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
वहीं परिजनों ने इस आत्महत्या का दोषी उस ठेकेदार को बताया है बबीता नामक महिला का आरोप हे कि उनके जेठ की मौत के जिम्मेदार ठेकेदार शिव सिंह है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
{"id":"0cb3cbff-b9dd-4d4a-be6c-89890a1597ed","external_id":null}