मथुरा में देह व्यापार के खिलाफ CO आसना चौधरी की बड़ी कार्रवाई, गेस्ट हाउस पर छापा, 7 गिरफ्तार

  • 1 day ago
  • 228 views

मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गेस्ट हाउस पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है मामला मथुरा के कोतवाली क्षेत्र के बीएसए चौकी इलाके का है, जहां  आरएस गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। यह कार्रवाई एएसपी आशना चौधरी के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि गेस्ट हाउस में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं,

जिसकी शिकायत लगातार मिल रही थी पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है और गेस्ट हाउस संचालकों की भूमि की जांच की जा रही है।

सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ASP आशना चौधरी ने बताया कि जनपद में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में भी सख्त कार्रवाई की गई है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now