संभव दिवस में सहायक आयुक्त कल्पना सिंह चौहान ने सुनी फरियादियों कि शिकायते
- 38m ago
मथुरा के विश्राम घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यमुना में पूजन कर रहे श्रद्धालुओं को पानी में एक अज्ञात शव तैरता हुआ दिखाई दिया। घटना से घाट पर मौजूद महिलाएं और बच्चे दहशत में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दाऊजी घाट के पास से शव को बाहर निकाला।
प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, हालांकि वेशभूषा के आधार पर उसे मजदूर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शव कहीं दूर से बहकर आया प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पहचान के प्रयास जारी हैं।
हाल ही में वृंदावन में हुए नाव हादसे के बाद सख्त नियमों और नाविकों की हड़ताल के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कतें आईं। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
{"id":"1bb4f935-d92c-4c9a-a664-9414987154eb","external_id":null}