फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, गुड़गांव के कारोबारी ने SSP से लगाई न्याय की...
- 8h ago
शाजापुर (मध्यप्रदेश)। जिले के अकोदिया रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मालगाड़ी की चपेट में आने से 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अकोदिया सिविल अस्पताल भेजा।
शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में उसकी पहचान अर्पित मेहता (38), पिता विजय कुमार मेहता, निवासी अकोदिया के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
जीआरपी के राकेश गुप्ता ने बताया कि लोको पायलट की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि यह घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
शाजापुर (मध्यप्रदेश)। जिले के अकोदिया रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मालगाड़ी की चपेट में आने से 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अकोदिया सिविल अस्पताल भेजा। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में उसकी पहचान अर्पित मेहता (38), पिता विजय कुमार मेहता, निवासी अकोदिया के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जीआरपी के राकेश गुप्ता ने बताया कि लोको पायलट की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि यह घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!