मथुरा में 'संभव अभियान-2026' का शुभारंभ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाली जागरूकता रैली

  • 15h ago
  • 107 views


मथुरा। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से गुरुवार को राजीव भवन से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की जागरूकता रैली निकालकर 'संभव अभियान-2026' का शुभारंभ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा, बाल विकास परियोजना अधिकारी मथुरा ग्रामीण शशि मिश्रा, मथुरा शहर के अशोक कुमार सिंह, मुख्य सेविकाएं तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

इस वर्ष अभियान की थीम "गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा" निर्धारित की गई है। यह विशेष अभियान जुलाई से सितंबर 2026 तक संचालित होगा। जुलाई माह में मातृत्व पोषण, अगस्त में छह माह से छोटे बच्चों की देखभाल, जबकि सितंबर में ऊपरी आहार प्रोत्साहन एवं राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, अल्पवजन एवं गंभीर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन, स्वास्थ्य परीक्षण, गृह भ्रमण, पोषण संबंधी परामर्श तथा जरूरतमंदों को पोषण पुनर्वास केंद्रों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा पंचायतीराज विभाग संयुक्त रूप से कार्य करेंगे।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now