फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, गुड़गांव के कारोबारी ने SSP से लगाई न्याय की गुहार

  • 9h ago
  • 109 views


मथुरा। वृंदावन कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। गुड़गांव निवासी कारोबारी त्रिगुण गोयल ने आरोप लगाया है कि उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। गुरुवार को उन्होंने अपने पुत्र आंसू गोयल के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की और निष्पक्ष जांच की मांग की।

पीड़ित त्रिगुण गोयल का आरोप है कि बालकिशन नामक व्यक्ति ने कथित रूप से कूटरचित एवं फर्जी दस्तावेज तैयार कर पुलिस को गुमराह किया और उनके खिलाफ वृंदावन थाने में झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। उनका कहना है कि मामले के विवेचक विपक्षी पक्ष के प्रभाव में आकर निष्पक्ष जांच नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन्हें लगातार प्रताड़ित करते हुए गिरफ्तारी का भय दिखाया जा रहा है।

पीड़ित पक्ष की अधिवक्ता जय श्रीवास्तव ने दावा किया कि उनके मुवक्किल के पास अपनी बेगुनाही के पुख्ता साक्ष्य और केशव देव केडिया द्वारा निष्पादित वैध बैनामा मौजूद है। उनका आरोप है कि विवेचक इन दस्तावेजों को जानबूझकर नजरअंदाज कर रहे हैं।

पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मांग की है कि मामले की विवेचना वृंदावन कोतवाली से हटाकर किसी अन्य स्वतंत्र जांच अधिकारी को सौंपी जाए, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके और उन्हें न्याय मिल सके।

नोट: इस मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के हैं। पुलिस की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now