कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन शांतिपूर्ण संपन्न हुई TET परीक्षा, 1,702 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

  • 9h ago
  • 80 views


मथुरा। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पहला दिन गुरुवार को मथुरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को नकलविहीन एवं निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी।

पहली पाली में 6,343 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5,456 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 887 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

वहीं दूसरी पाली में भी 6,343 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें 5,528 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 815 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।

दोनों पालियों को मिलाकर कुल 1,702 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए पहले से ही व्यापक तैयारियां की थीं। सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और नोडल अधिकारियों की निगरानी रही, जिन्होंने लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रशासन के अनुसार पहले दिन की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई तथा कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now