Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 01 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मालगाड़ी की चपेट में आने से 38 वर्षीय युवक की मौत, हादसे के कारणों की जांच शुरू

शाजापुर (मध्यप्रदेश)। जिले के अकोदिया रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मालगाड़ी की चपेट में आने से 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अकोदिया सिविल अस्पताल भेजा।

शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में उसकी पहचान अर्पित मेहता (38), पिता विजय कुमार मेहता, निवासी अकोदिया के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

जीआरपी के राकेश गुप्ता ने बताया कि लोको पायलट की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि यह घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Previous News

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर गरमाई सियासत, अजय राय ने ट्रस्ट पर उठाए सवाल

Next News

जहरीले सांप के डसने से महिला की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया