दिव्यांगजनों के सम्मान, स्वाभिमान और सामाजिक भागीदारी का संदेश देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय दिव्यांग

  • 1 day ago
  • 110 views


राष्ट्रीय दिव्यांग सेना के तत्वावधान में आयोजित दिव्यांग स्वाभिमान एकता धर्म यात्रा का शुभारंभ सुबह 7 बजे श्रीधाम वृन्दावन से हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए।

यह यात्रा वृन्दावन, छटीकरा, राल और राधाकुण्ड होते हुए गोवर्धन पहुंची। गोवर्धन पहुंचने पर सभी श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश दिया।

पूरे यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और दिव्यांगजनों के प्रति अपना समर्थन एवं सम्मान व्यक्त किया।

आयोजकों ने बताया कि इस धर्म यात्रा का उद्देश्य दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास और स्वाभिमान की भावना को मजबूत करना, उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश देना है। इस अवसर पर सभी से दिव्यांगजनों के सम्मान और सहयोग के लिए आगे आने की अपील भी की गई।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now