राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन पर मथुरा पहुंचे जयंत चौधरी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि...
- 12h ago
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक निजी स्कूल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां यूकेजी में पढ़ने वाले 6 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर शिक्षिका के थप्पड़ मारने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया।
परिजनों का आरोप है कि मासूम छात्र होमवर्क पूरा करके स्कूल नहीं पहुंचा था, जिस पर महिला शिक्षिका ने पूरी कक्षा के सामने उसे थप्पड़ मारा। इसके कुछ ही देर बाद बच्चा घबराकर शिक्षिका की गोद में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक निजी स्कूल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां यूकेजी में पढ़ने वाले 6 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर शिक्षिका के थप्पड़ मारने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। परिजनों का आरोप है कि मासूम छात्र होमवर्क पूरा करके स्कूल नहीं पहुंचा था, जिस पर महिला शिक्षिका ने पूरी कक्षा के सामने उसे थप्पड़ मारा। इसके कुछ ही देर बाद बच्चा घबराकर शिक्षिका की गोद में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें छात्र के अचानक गिरने की पूरी घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि स्कूल प्रबंधन और शिक्षिका से भी पूछताछ की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना ने स्कूलों में बच्चों के साथ शारीरिक दंड की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच रिपोर्ट से ही साफ होगा कि मासूम की मौत के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और इस मामले में किसकी जिम्मेदारी तय होगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!