राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू हुईं अमरनाथ गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं, चार दिवसीय शैक्षिक...
- 12h ago
दिल्ली में शुक्रवार को आग लगने की तीन अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। सबसे पहले करोल बाग के मशहूर गफ्फार मार्केट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
वहीं, इसके बाद न्यू आजादपुर मंडी की एक दुकान में आग लग गई। सुबह करीब 8 बजकर 40 मिनट पर लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। शुरुआत में दमकल की तीन गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन आग बढ़ने पर इसे मेक-4 घोषित कर दिया गया। आग बुझाने के लिए दमकल की कुल 11 गाड़ियां लगाई गईं।
पुलिस की शुरुआती जांच में गफ्फार मार्केट में मोबाइल बैटरियों की ओवरचार्जिंग को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, असली कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
इसके अलावा शाहदरा के कृष्णा नगर इलाके में शांति मोहल्ला की गली नंबर 6 स्थित एक कपड़ा गोदाम में भी आग लग गई। दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटीं रहीं।
एक ही दिन में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आग की इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दिल्ली में शुक्रवार को आग लगने की तीन अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। सबसे पहले करोल बाग के मशहूर गफ्फार मार्केट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, इसके बाद न्यू आजादपुर मंडी की एक दुकान में आग लग गई। सुबह करीब 8 बजकर 40 मिनट पर लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। शुरुआत में दमकल की तीन गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन आग बढ़ने पर इसे मेक-4 घोषित कर दिया गया। आग बुझाने के लिए दमकल की कुल 11 गाड़ियां लगाई गईं। पुलिस की शुरुआती जांच में गफ्फार मार्केट में मोबाइल बैटरियों की ओवरचार्जिंग को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, असली कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। इसके अलावा शाहदरा के कृष्णा नगर इलाके में शांति मोहल्ला की गली नंबर 6 स्थित एक कपड़ा गोदाम में भी आग लग गई। दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटीं रहीं। एक ही दिन में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आग की इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!