दहेज हत्या मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मगोर्रा पुलिस की कार्रवाई

  • 20h ago
  • 51 views


मथुरा। थाना मगोर्रा पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की और आरोपी को कुम्हेर बॉर्डर से पहले झाड़ियों के पास से दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीश पुत्र चन्द्रभान, निवासी नैनू कला, थाना मगोर्रा, जनपद मथुरा, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार थाना मगोर्रा में दहेज हत्या से संबंधित मु0अ0सं0-251/2026 दर्ज है, जिसमें आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। 15 अगस्त 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में देखा गया है, जिसके बाद टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह गिरफ्तारी 15 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे कुम्हेर बॉर्डर से पहले झाड़ियों के पास की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 80(2), 115(2), 85, 99 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now