कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 लाख रुपये और चोरी के कपड़ों के साथ आरोपी...
- 11h ago
मथुरा के कोसीकलां रेलवे स्टेशन के पास बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। चलती ट्रेन से गिरने के कारण 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित महेंद्र नगर निवासी सोनू पलवल की एक निजी कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि वह रोजाना की तरह काम खत्म करने के बाद पैसेंजर ट्रेन से मथुरा वापस लौट रहा था।
इसी दौरान रात करीब 10 बजे कोसीकलां रेलवे स्टेशन के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से सोनू चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन से गिरने के बाद उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे की जांच शुरू कर दी।
मृतक के चचेरे भाई ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सोनू रोजाना की तरह काम के बाद ट्रेन से घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में हुए इस दर्दनाक हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर