कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 लाख रुपये और चोरी के कपड़ों के साथ आरोपी...
- 11h ago
मथुरा। औरंगाबाद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 7 बजे तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने दो लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय प्रशांत कुंतल और 6 वर्षीय मासूम आयरा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मृतकों में प्रशांत कुंतल (20 वर्ष), पुत्र भूपेंद्र, निवासी श्रीजी बिहार, थाना औरंगाबाद तथा आयरा (6 वर्ष), पुत्री इमरान, निवासी औरंगाबाद, मथुरा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में मृतका आयरा पत्रकार की भतीजी थी।
वहीं हादसे में गीता देवी, पत्नी भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल, मथुरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
मथुरा। औरंगाबाद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 7 बजे तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने दो लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय प्रशांत कुंतल और 6 वर्षीय मासूम आयरा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतकों में प्रशांत कुंतल (20 वर्ष), पुत्र भूपेंद्र, निवासी श्रीजी बिहार, थाना औरंगाबाद तथा आयरा (6 वर्ष), पुत्री इमरान, निवासी औरंगाबाद, मथुरा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में मृतका आयरा पत्रकार की भतीजी थी। वहीं हादसे में गीता देवी, पत्नी भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल, मथुरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!