Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 16 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दहेज हत्या मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मगोर्रा पुलिस की कार्रवाई

मथुरा। थाना मगोर्रा पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की और आरोपी को कुम्हेर बॉर्डर से पहले झाड़ियों के पास से दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीश पुत्र चन्द्रभान, निवासी नैनू कला, थाना मगोर्रा, जनपद मथुरा, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार थाना मगोर्रा में दहेज हत्या से संबंधित मु0अ0सं0-251/2026 दर्ज है, जिसमें आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। 15 अगस्त 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में देखा गया है, जिसके बाद टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह गिरफ्तारी 15 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे कुम्हेर बॉर्डर से पहले झाड़ियों के पास की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 80(2), 115(2), 85, 99 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Previous News

सावन की बदली तस्वीर: अब न पड़ते झूले, न गूंजती कजरी की तान

Next News

हरियाली तीज और स्वतंत्रता दिवस पर मथुरा में सुरक्षा सख्त, पुलिस ने चलाया चेकिंग और पैदल गश्त अभियान