भारत के ‘विश्वगुरु’ बनने पर संतों का विश्वास, भागवत के बयान का किया समर्थन

  • 1 day ago
  • 126 views

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान के बाद ब्रज के संतों ने भी भारत के ‘विश्वगुरु’ बनने को लेकर भरोसा जताया है। संतों का कहना है कि भारत प्राचीन काल से ही वेद, संस्कृति और आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से दुनिया को दिशा देता आया है और आज भी कई देश इससे प्रेरणा ले रहे हैं।

संत समाज के अनुसार, देश लगातार प्रगति की राह पर है और आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रहा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को इसका प्रमुख कारण बताया।

फलाहारी महाराज, राम दास जी महाराज और अनमोल दास जी महाराज सहित कई संतों ने भागवत के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि भारत आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर अपनी विशेष पहचान और प्रभाव स्थापित करेगा।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now