हर गांव में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने दिया बड़ा संकेत

  • संवाददाता: बांके शर्मा
  • 1h Ago 75 Views


मथुरा के फरह क्षेत्र स्थित महुअन गांव में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने आंबेडकर पार्कों के सुंदरीकरण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बजट स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी। साथ ही, गांव-गांव में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की संभावनाओं पर भी विचार किए जाने की बात कही।

महुअन गांव स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्रदेश सरकार आंबेडकर पार्कों के विकास और सुंदरीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में आंबेडकर पार्कों की प्रतिमाओं, चहारदीवारी, गेट, छतरी और सुंदरीकरण के लिए एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

इस योजना के तहत बलदेव विधानसभा क्षेत्र के 12 आंबेडकर पार्कों के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है।

मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा का आकार और निर्माण सामग्री महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ उनके विचारों को अपनाना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने पर विचार किए जाने की बात कही, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शिक्षा और ज्ञान के बेहतर अवसर मिल सकें।

कार्यक्रम में बलदेव विधायक पूरन प्रकाश सहित कई जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now