अहोई अष्टमी मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ ने राधाकुंड में परखी सुरक्षा व्यवस्था...
- Just now
यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के माइलस्टोन 101 के पास बस और कांच से भरे कैंटर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, नोएडा से आगरा की ओर जा रही विश्वनाथ ट्रैवल्स और ट्रैवल पॉइंट की दो बसें ओवरटेक करने के प्रयास में आगे चल रहे कैंटर (HR 26 E 5124) से टकरा गईं। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कांच से लदा कैंटर सड़क पर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मांट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने चांदनी, आमिर, आजाद, वसीम और अजर बानो समेत सभी घायलों को जेपी और सरकारी एंबुलेंस की मदद से मथुरा जिला अस्पताल भिजवाया।
*पुलिस घटना के मामले की जांच में जुटी है
यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के माइलस्टोन 101 के पास बस और कांच से भरे कैंटर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, नोएडा से आगरा की ओर जा रही विश्वनाथ ट्रैवल्स और ट्रैवल पॉइंट की दो बसें ओवरटेक करने के प्रयास में आगे चल रहे कैंटर (HR 26 E 5124) से टकरा गईं। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कांच से लदा कैंटर सड़क पर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही मांट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने चांदनी, आमिर, आजाद, वसीम और अजर बानो समेत सभी घायलों को जेपी और सरकारी एंबुलेंस की मदद से मथुरा जिला अस्पताल भिजवाया।*पुलिस घटना के मामले की जांच में जुटी है
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!