मथुरा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 3h Ago 70 Views


जनपद में सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए मथुरा पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। पुलिस टीमों ने प्रमुख मार्गों, बाजारों, चौराहों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इसके साथ ही पुलिस बल द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतर्कता बरती।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करना और जनपद में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखना है।

मथुरा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार चेकिंग और गश्त की जा रही है, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में रह सकें।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now