वृंदावन में घर से नाराज होकर आई 16 वर्षीय किशोरी, मिशन शक्ति टीम ने परिजनों...
- 8h ago
मथुरा के राया कस्बे में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत भगवान श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई। गोपालबाग स्थित हनुमान मढ़ी से शुरू हुई श्रीराम बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। पूरा राया कस्बा जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया।
राया कस्बे के गोपालबाग स्थित हनुमान मढ़ी पर श्री राम नाटक कमेटी के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह के उपलक्ष्य में भव्य श्रीराम बारात निकाली गई।
बारात का शुभारंभ हनुमान मढ़ी, गोपालबाग से हुआ। इसके बाद श्रीराम बारात मांट रोड, मथुरा रोड, कटरा बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। बारात में नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
श्रीराम बारात के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों की आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया।
बारात के दौरान पूरा नगर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। भगवान श्रीराम की बारात के दर्शन के लिए बाजारों और प्रमुख मार्गों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भक्ति एवं उल्लास से सराबोर नजर आया।
मथुरा के राया कस्बे में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत भगवान श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई। गोपालबाग स्थित हनुमान मढ़ी से शुरू हुई श्रीराम बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। पूरा राया कस्बा जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया। राया कस्बे के गोपालबाग स्थित हनुमान मढ़ी पर श्री राम नाटक कमेटी के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह के उपलक्ष्य में भव्य श्रीराम बारात निकाली गई। बारात का शुभारंभ हनुमान मढ़ी, गोपालबाग से हुआ। इसके बाद श्रीराम बारात मांट रोड, मथुरा रोड, कटरा बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। बारात में नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रीराम बारात के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों की आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। बारात के दौरान पूरा नगर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। भगवान श्रीराम की बारात के दर्शन के लिए बाजारों और प्रमुख मार्गों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भक्ति एवं उल्लास से सराबोर नजर आया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!