राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन पर मथुरा पहुंचे जयंत चौधरी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि...
- 12h ago
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में चार साल की एक मासूम बच्ची के लिए शुक्रवार का दिन जिंदगी और मौत की जंग बन गया। स्कूल से लौटते समय खेलते-खेलते बच्ची एक सूखे कुएं में गिर गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मौके पर राहत अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे तक लगातार चले रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस के एक सिपाही ने अपनी जान जोखिम में डालकर कुएं में उतरकर बच्ची तक पहुंच बनाई।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में चार साल की एक मासूम बच्ची के लिए शुक्रवार का दिन जिंदगी और मौत की जंग बन गया। स्कूल से लौटते समय खेलते-खेलते बच्ची एक सूखे कुएं में गिर गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मौके पर राहत अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे तक लगातार चले रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस के एक सिपाही ने अपनी जान जोखिम में डालकर कुएं में उतरकर बच्ची तक पहुंच बनाई। कड़ी मशक्कत के बाद मासूम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाहर आते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ रेस्क्यू टीम का स्वागत किया, जबकि बच्ची को तुरंत स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। इस साहसिक बचाव अभियान ने एक बार फिर पुलिस और राहत टीम की तत्परता की मिसाल पेश की है। समय रहते की गई कार्रवाई से चार साल की मासूम की जान बच गई और पूरे इलाके ने राहत की सांस ली।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!